माँ के नाम
बचपन में अच्छी लगे, यौवन में नादान ! आती याद उम्र ढले क्या थी माँ कल्यान !!1!! करना माँ को खुश अगर कहते लोग तमाम ! रौशन अपने काम से करो पिता का नाम !!2!! विद्या पाई आपने बने महा विद्वान ! माता पहली गुरु है सबकी ही कल्याण!!3!! कैसे बचपन कट गया, बिन चिंता कल्यान ! पर्दे पिछे माँ रही, बन मेरा भगवान!!4!! माता देती सपन है, बच्चो को कल्यान ! उनको करता पूर्ण जो, बनता बही महान!!5!! बच्चे से पुछो जरा, सबसे अच्छा कौन ! उंगली उठे उधर जिधर, माँ बैठी हो मौन!!6!! माँ कर देती माफ है, कितने करो गुनाह! अपने बच्चों के लिये उसका प्रेम अथाह !!7!!