Speed, Time & Distance For Quantitative Aptitude

 "Time and Distance" 

 आमतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में क्वानटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन के अंतर्गत 3 से 4 समय, गति और दूरी  की समस्याएं से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया जाता है, जो की प्रश्न ट्रेन की गति, समय और दूरी पर आधारित होते हैं। अगर आप UPSC, SSC, RRB और बैंक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक ट्रैन की समस्या से संबंधित प्रश्नों की खोज कर रहे हैं, तो यहां इस लेख में प्रदान किये ट्रैन पर आधारित प्रश्नों के माध्यम से अच्छी तरह से प्रश्नों को हल करके परीक्षा में पूरे अंक प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा में अपना समय बचाने के लिए, आपको समाधान के साथ ट्रेन के सूत्रों को जानना चाहिए। 


 competitive examination and entrance test.


 

1.  एक विद्यार्थी अपने घर से विद्यालय एक नियत समय पर जाता है। यदि वह 5 किमी./घंण्टा की चाल से चले तो 7 मिनट देरी से विद्यालय पहुँचता है। यदि वह 6 किमी./घंण्टा की चाल से चले तो 5 मिनट पहले पहुँच जाता है। तो उसके घऱ से विद्यालय की दूरी कितनी है।

a.5                  b.6                              c.7                  d.8

2.  राम अपने घर से विद्यालय एक नियत समय पर जाता है। यदि वह 3 किमी./घंण्टा की चाल से चले तो 5 मिनट देरी से विद्यालय पहुँचता है। यदि वह 4 किमी./घंण्टा की चाल से चले तो 5 मिनट पहले पहुँच जाता है। तो उसके घऱ से विद्यालय की दूरी कितनी है।

a.1                  b.2                              c.3                  d.4

3.  दो रेलगाड़ियों की चाल का अनुपात 6 : 7 के अनुपात में है. यदि दूसरी रेलगाड़ी 4 घण्टे में 364 किमी. चले तो पहली रेलगाड़ी की चाल कितनी है।

a.60 किमी./घंण्टा                   b.72 किमी./घंण्टा   

c.78 किमी./घंण्टा                  d.84 किमी./घंण्टा

4.  तीन कारों की चालों का अनुपात 2 : 3 : 4 के अनुपात में है. समान दूरी तय करने में इन कारों द्वारा लिया गये समय में क्रमशः अनुपात क्या होगा।

a.     2 : 3: 4                 b.4:3:2            c.4:3:6             d.6:4:3

5.  राम तथा श्याम किसी एक दूरी को क्रमशः 9 किमी./घंण्टा तथा 10 किमी./घंण्टा की चाल से तय करते हैं. यदि राम द्वारा लिया गया समय श्याम द्वारा लिये गये समय से 36 मिनट अधिक हो तो दूरी कितनी है।

a.48किमी.      b.54किमी.      c.60 किमी.            d.66 किमी.

6.  A,B से दुगानी गति से चलता है, तथा B, C  से तुगुनी गति से चलता है। यदि C इस दूरी को 42 मिनट में पूरी करता है , तो A कितने मिनट में इस दूरी को पूरा करेगा।

a.7 mnt.          b.10mnt.      c.15mnt.                 d.20mnt.

7.  A , B से दुगुना तेज धावक है तथा B, C से तिगुना तेज धावक है।  यदि C ने कोई दूरी 1 घण्टा 54 मिनट में तय की हो, तो A उसे तय करने में कितना समय लेगा।

a.19mnt          b.38mnt.       c.51mnt.    d.57mnt.

8.  एक रेलगाड़ी ने 19 घण्टे में 1235 किमी. की दूरी तय की. यदि एक कार की औसत चाल रेलगाड़ी की औसत चाल का  हो , तो कार 22 घण्टे में कितनी दूरी तय करेगी।

a.1234 km                b.1144km     c.1134km.     d.1244 km.

9.  एक लड़का 1 किमी. की दूरी तय करने के लिए p किमी./घंण्टा की गति से दौड़ रहा है परन्तु फिसलन के कारण उसकी चाल q किमी./घंण्टा कम हो जाती है यदि इस दूरी को तय करने हेतू उसे r घण्टे लगें, तो निम्न में से कौन-सा सम्बन्ध सही है।

a.   =( p – q )                        b.r= ( p – q )                    

c. .   =( p +q )                       d.r=(p+q)

10.  एक राजमार्ग पर दो स्थान A तथा B एक दूसरे से 100 किमी. की दूरी पर हैं. एक कार A से तथा अन्य कार B से रवाना होती है, यदि दोनों कार एक ही दिशा में चलें तो परस्पर 5 घण्टे में मिलती हैं. यदि वे एक-दूसरे की ओर विपरीत दिशाओं में चलें तो 1 घण्टे में मिलती है। तेज चलने वाली कार की चाल कितनी है।

a.60 km/h                b.50km/h      c.40km/h       d.32 km/h         

11.  अपनी सामान्य चाल की  चाल से चलने पर कोई व्यक्ति अपने कार्यालय सामान्य समय की तुलना में 20 मिनट देरी से पहुँचता है। उसके द्वारा अपने अपने कार्यालय पहुँचने में लिए जाने वाला सामान्य समय कितना है।

a. 75 mnt.     b.60 mnt   c.40 mnt.         d.30 mnt.

12.  एक व्यक्ति A से B तक 60 किमी./घंण्टा की गति से जाता है तथा B से A तक 40 किमी./घंण्टा की गति से वापस आता है। सम्पूर्ण यात्रा में उसकी औसत गति क्या है।

a.50km/h      b.48km/h        c.45 km/               d.55 km/h         

13.  एक व्यक्ति किसी निश्चित दूरी का आधा भाग 3 किमी./घंण्टा  की चाल से तथा शेष  भाग 6 किमी./घंण्टा चाल तय करता हैं. कुल दूरी तय करने में उसकी औसत चाल कितनी है।

a.4 km/h     b.5 km/h   c.6 km/h                        d.7 km/h         

14.  एक ट्रेन ने क्रमशः 10 किमी, 20 किमी., तथा 30 किमी. की दूरी को क्रमशः 50 किमी./घंण्टा, 60 किमी./घंण्टा , तथा 90 किमी./घंण्टा की गति से तय करती है. ट्रेन की औसत गति क्या है।

a.69.23 km/h             b.70 km/h                 c.70.69 km/h                 d.80.05 km/h         

15.  एक बस की चाल विश्रामों को छोड़कर 64 किमी./घंण्टा है तथा विश्रामों को सम्मलित करके 48 किमी./घंण्टा है । प्रत्येक 1 घण्टे में बस कितने समय के लिए रूकती है।

a.12.5mnt.               b.15     c.10mnt.                 d.18mnt.

16.  एक व्यक्ति 24  किमी. की दूरी 6 किमी./घंण्टा की चाल से , एक अन्य 24 किमी. की दूरी 8 किमी./घंण्टा की चाल से तथा एक अन्य 24 किमी. की दूरी 12 किमी./घंण्टा की चाल तय  करता है। उसकी औसत चाल कितनी है।

a.9 km/h                   b.8 km/h     c.10 km/h        d.15 km/h         

17.  एक व्यक्ति अपने गंतव्य पर जो 90 किमी. की दूरी पर है 3 घण्टे में पहुँचना चाहता है। वह प्रथम आधी दूरी 20 किमी./घंण्टा की चाल से तय करता है. शेष यात्रा के लिए उसकी औसत चाल कितनी होगी।

a.40 km/h            b.50km/h     c.60 km/h        d.70 km/h         

18.  रमन अपने घर से पास के एक शहर में कार द्वारा 50 किमी./घंण्टा की गति से गया तथा 45 किमी./घंण्टा की गति से वापिस आया . वापस आने मे उसे एक घण्टा अधिक लगा हो, तो रमन के घर से उस शहर की दूरी कितनी है।

a.450km                   b.225km   c.900km                       d.500km

19.  एक स्कूल बस एक गाँव से स्कूल तक की दूरी 12 किमी./घंण्टा की गति से तय करती है। तथा 8 मिनट देरी से स्कूल पहुँचती है। अगले दिन यह बस 20 किमी./घंण्टा की गति से तय करती है। तथा समय से 10 मिनट पहले स्कूल पहुँच जाती है। गाँव तथा स्कूल की दूरी क्या होगी।

a.15km                      b.6km          c.9km             d.12km

20.  एक कार 35 किमी. की दूरी 45 मिनट में, तथा शेष 69 किमी. की दूरी 75 मिनट में तय करती है। कार की औसत गति क्या होगी।

a.42 km/h           b.50 km/h     c.52 km/h        d.60 km/h         

21.  एक व्यक्ति एक निश्चित दूरी तय करने में साईकिल से जाने तथा स्कूटर से लौटने में 6 घण्टे 30 मिनट लेता है। यदि वह दोनों  ओर साईकिल से जाये तो 2 घण्टे 10 मिनट अधिक लगते हैं। दोनों ओर स्कूटर से जाने में कितना समय लगेगा।

a.2 hr.          b.4    hr                c.4.5 hr               d.5hr

22.  अपनी सामान्य गति की  गति से चलने पर एक रेलगाड़ी अपने गंतव्य पर 3 घण्टे देरी से पहुँचती है। सामान्य गति से यह यात्रा पूरी करने में उसे कितना समय लगेगा।

a.6 hr.          b.8hr                   c.10 hr.                 d.12 hr.

23.  6000 किमी. की एक उड़ान में एक वायुयान को मौसम खराब होने के कारण अपने औसत गति में 400 किमी./घंण्टा की कमी करनी पड़ी, तथा उसके उड़ान के समय में 30 मिनट की वृद्धि हो गई। उड़ान का मूल समय कितना था।

a.1  hr           b.2  hr                       c.3  hr                       d.4  hr 

24.  स्टेशनों पर रूकने के समय को सम्मलित करने पर किसी रेलगाड़ी की चाल 28 किमी./घंण्टा है. जबकि स्टेश्नों पर रुकने के समय को हटाकर उसकी चाल 42 किमी./घंण्टा है एक घण्टे में कितने समय रेलगाड़ी स्टेश्नों कर रुकी ।

a.14mnt.          b.6 mnt.             c.10mnt.         d.20 mnt.

25.  एक जीप कार का पीछा कर रही है। जो जीप से 5 किमी. आगे है। उकनी चाल क्रमशः 90 किमी./घंण्टा तथा 75 किमी./घंण्टा है, जीप, कार को कितने समय बाद पकड़ लेगी।

a.18 mnt.                  b.20 mnt.     c.24 mnt.        d.25 mnt.

26.  कार A ने 448 किमी. की दूरी को 8 घण्टे में तय की तथा कार B ने 9 घण्टे में कार A से 110 किमी. दूरी अधिक तय की . कार A कार B की गति का अनुपात क्या होगा।

a.31 : 28                               b.29 : 32                                       c. 55 : 2                         d. 62: 55

27.  एक रेलगाड़ी तथा कार की गति का अनुपात क्रमशः 16 : 15 है , एक बस 480 किमी. की दूरी 8 घण्टे में तय करती है. वस की गति रेलगाड़ी की गति की तीन-चौथाई है. 6 घण्टे में कार कितनी दूरी तय करेगी।

 a.450km     b.480km                      c.360km       d. none

28.  एक कार, जीप और टैक्टर की गति का अनुपात क्रमशः 3 : 5 : 2 है. जीप की गति ट्रैक्टर की गति की 250% है, जो 12 घण्टे में 360 किमी. दूरी तय करता है। कार तथा जीप की मिलाकर औसत गति कितनी है।

a.60 km/h                b.75km/h    c.40 km/h      d. none

29.  54 किमी./घंण्टा के चाल को मीटर/सेकण्ड में बदलने पर प्राप्त होगा।

a.14 m/s       b.21 m/s     c.15 m/s          d. 27m/s

30.  अपनी वास्तविक चाल की  से चलकर एक व्यक्ति अपने गंतव्य पर 20 मिनट देरी से पहुँचता है. इस दूरी को वास्तविक चाल से तय करने में कितना समय लेगेगा।

a.60 m             b.80 m          c.40m                         d.70 m

31.  दो स्टेशन A तथा B एक दूसरे से 342 किमी. की दूरी पर हैं. दो ट्रेन इन स्टेश्न से एक दूसरे की ओर 30किमी./घंण्टा तथा 27 किमी./घंण्टा की गति से चलती हैं. तो कितने समय बाद ये मिलेगी।

a.     6 h            b.8 h          c.10 h                 d.12 h

32.  यदि किसी सवारी गाड़ी की चाल अपनी सामान्य चाल से 10 किमी./घंण्टा बढ़ा दी जाये तो वह 360 किमी. की दूरी तय करने में 3 घण्टे कम समय लेगी. गाड़ी की सामान्य चाल कितनी है।

a.25 km/h                   b.30km/h c.40 km/h                     d.60 km/h    

33.  एक साईकिल सवार 100 मीटर अर्द्धव्यास के एक गोलाकार रास्ते का एक चक्कर 2 मिनट में पूरा करता है, साईकिल सवार की गति कितनी है।

A 200 m/m     b.314 m/m          c.300 m/m     d.900 m/m

34.  एक रेलगाड़ी अपनी सामान्य चाल की  चाल से चलकर किसी स्थान पर 22 घण्टे में पहुँचती है. यदि रेलगाड़ी अपनी सामान्य चाल से चली होती, तो कितने समय की बचत होती ।

a. 14 h.            b.7 h.             c.8 h.                          d.16 h.

35.  एक रेलगाड़ी ने 100 किमी./घंण्टा की औसत चाल से एक दूरी प्रत्येक 75 किमी. के बाद 3 मिनट रुकते हुए तय की, कितनी देर में यह रेलगाड़ी 600 किमी. की दूरी पर स्थित गन्तव्य स्थान पर पहुँचेगी।

a.6 h 21 m     b.6 h24 m          c.6 h 27 m      d.6 h 30 m

36.  एक कार की चाल 10 मीटर/से. है इसकी चाल कितने किमी./घंण्टा है।

a.18 km/h          b.36km/h        c.45 km/h                      d.54 km/h    

37.  एक रेलगाड़ी 40 किमी./घंण्टा की औसत चाल से चलकर अपने गंतव्य स्थान पर ठीक समय पर पहुँच जाती है. यदि इसकी औसत चाल 35 किमी./घंण्टा हो, तो यह अपने गतंव्य स्थान पर 15 मिनट देरी से पहुँचती है. यह दूरी कितनी है।

a.30 km                    b.40 km          c.70km           d.80 km

38.  एक सिपाही किसी चोर का पीछा कर रहा है। तथा चोर से 100 मीटर पीछे है. यदि सिपाही तथा चोर की चालों का अनुपात 3 : 4 हो तो, पकड़े जाने पर चोर कितनी दूरी तय कर चुका होगा।

a.80 m                      b.200m          c.400m            d.600m

39.  किसी दूरी को तय किये जाने वाले समय में 20%  कमी करने हेतु एक कार चालक को कार की चाल में कितनी प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी।

a.20%                         b.25%                  c.30%        d.40%

40.  30 किमी. की दूरी तय करने में A,B से 2 घण्टे अधिक लेता है. यदि A अपनी चाल दुगुनी कर दे तो इस दूरी को तय करने में B से 1 घण्टे कम समय लेगा. A की चाल कितनी है।

a.5 km/h              b.6 km/h  c.6.25 km/h       d.7.5 km/h    

41.  एक कार कुछ दूरी को एक निश्चित चाल से 8 घण्टे में तय करती है. यदि इस चाल में 4 किमी./घंण्टा की वृद्धि कर दी जाये.तो यही दूरी 7  घण्टे में तय क जाती है. यह दूरी कितनी है।

a.420km      b.480km                      c.640km      d. none

42.  एक व्यक्ति को एक निश्चित दूरी पैदल जाने तथा वापिस घुड़सवारी करके आने में 5 घण्टे 45 मिनट लगते हैं. दोनों ओर घुड़सवारी करने पर उसके 2 घण्टे बच जाते हैं. दोनों ओर पैदल यात्रा करने पर उसे कितना समय लगेगा।

a.3 h 45 m     b.7 h 30 m          c.7 h 45 m      d.11 h 45 m

43.  A तथा B की चालों का अनुपात 3  :  4 हैं एक निश्चित दूरी B ने 24 मिनट में तय की है . इस दूरी को तय करने में A कितना समय लेगा।

a.18 m     b.32 m                c.10 m           d.25m

44.  एक कार किसी दुरी को 10 घण्टे में तय करती है यदि इस यात्रा की आधी दूरी 40 किमी./घंण्टा की चाल से तथा शेष आधी दूरी 60 किमी./घंण्टा की चाल से पूरी की हो, तो यह दूरी कितनी है।

a.400km     b.480 km                      c.380 km                  d.300 km

45.  एक व्यक्ति बिन्दू A से बिन्दू B तक 4 किमी./घंण्टा की गति से जाती है. तथा वापिस B से A तक 6 किमी./घंण्टा गति से लौटती है. A से B तक पहुँचने तथा B से A  तक आने में लगे समय का अनुपात क्या होगा।

a.5 : 3               b.2 : 3            c.2 : 1             d.3 : 2

46.  एक व्यक्ति जो पहाड़ी के ढ़लान के अनुदिश 4  किमी./घंण्टा की चाल से तथा ढ़लान की विपरीत दिशा में 3 किमी./घंण्टा की चाल से चल सकता है. पहाड़ी के ऊपर जाकर वापिस अपने प्रारम्भिक स्थान पर 5 घण्टे में आता है. वह पहाड़ी पर कितनी ऊँचाई तक चढ़ा।

a.13.5 km          b.3 km                    c.15 km         d.9 km

47.  एक रेलगाड़ी अपनी सामान्य गति से कुछ दूरी तय करती है यदि इसकी गति 6 किमी./घंण्टा अधिक होती , तो यह दूरी 4 घण्टे कम समय में तय की जाती , तथा यदि इसक गति 6 किमी./घंण्टा कम होती तो यह दूरी 6 घण्टे अधिक समय में तय की जाती , यात्रा की कुल दूरी कितनी है।

a.700 km     b.740 km                     c.720 km                  d.760 km

48.  एक वायुयान अपने निश्चित समय से 30 मिनट बाद उड़ना आरम्भ करता है तथा 1500 किमी. दूरी पर ठीक समय पर पहुँचने के लिए इसकी गति में 250 किमी./घंण्टा की वृद्धि कर दी जाती है उसकी सामान्य गति कितनी है।

a.720 km/h          b.740km/h c.730km/h          d.750 km/h    

49.  एक किसान 61 किमी. की दूरी 9 घण्टे में तय करता है. वह आंशिक रूप से 4 किमी./घंण्टा  दर से पैदल तथा 9 किमी./घंण्टा की दर से साईकिल द्वारा तय करता है. पैदल तय की गई दूरी कितनी है।

a.17 km           b.16 km          c.15 km                   d.14 km

50.  किसी यात्रा का आधा भाग 21 किमी./घंण्टा की गति से तथा शेष भाग 24 किमी./घंण्टा की गति से चलकर पूरी यात्रा 10 घण्टे में तय करता है। यात्रा की कुल दूरी कितनी है।

a.224 km     b.250 km                     c.255 km                  d.260 km

51.  दो व्यक्ति एक स्थान से क्रमशः 8 किमी./घंण्टा तथा 10 किमी./घंण्टा की गति से चलते हैं. यदि पहला व्यक्ति गंतव्य तक जाने में दूसरे व्यक्ति से 30 मिनट अधिक सयम लेता है तो उनके द्वारा तय की गई दूरी कितनी है।

a.10 km           b.20 km                    c.30 km         d. 40 km

52.  दो ट्रेन एक ही दिशा में 8 किमी./घंण्टा तथा 10 किमी./घंण्टा की गति से जा रही है। यदि पहली ट्रेन दूसकी ट्रेन से 100 मीटर आगे हैं तो दूसरी कब और कितनी दूरी पर इस ट्रेन को पकड़ लेगी।

a.300 m     b.400 m              c.500 m         d.600 m

53.  एक खरगोश जो कि 12 किमी./घंण्टा की गति से दौड़ता है। जैसे ही 100 मीटर की दूरी पर कुत्ते को देखता है दौड़ना आरम्भ कर देता है। तथा उसके ½ मिनट के बाद कुत्ता उसे देखता है फिर कुत्ता भी उसके पीछे 16 किमी./घंण्टा की चाल से दौड़ना आरम्भ कर देता है। तो कुत्त कितनी देर बाद उसे पकड़ लेगा।

a.2 mnt.     b. 3 mnt.            c. 5 mnt.      d. 6mnt.

54.  एक चोर 2:30 बजे कार चुराकर 60 किमी./घंण्टा की चाल से भागता है। चोरी का पता 3 बजे लगता है। और मालिक दूसरी कार से 75 किमी./घंण्टा की गति  उसका पीछा करता है।वह कितने बजे उसको पकड़ लेगा।

a.4 बजे            b.5 बजे                    c.6 बजे          d. 8 बजे

55.  दो स्थानों की बीच की दूरी 330 किमी है पहली ट्रेन 8 बजे 60 किमी./घंण्टा की गति से चलती है। तथा उसके एक घण्टे बाद 9 बजे दूसरी ट्रेन विपरीत दिशा से 75 किमी./घंण्टा की गति से चलती है। तो वे कितने बजे मिलेगी।

a.10 बजे      b.11 बजे            c.12 बजे        d.14 बजे

56.  एक जीप एक कार का पीछा कर रही है जो जीप से 5 किमी आगे है उनकी चाल का क्रमशः 90 किमी./घंण्टा तथा 75 किमी./घंण्टा है जीप कितने देर बाद कार को पकड़ लेगी।

a.20 mnt.      b.30 mnt.          c.40 mnt.              d.50 mnt.

57.  यदि एक व्यक्ति 10 किमी./घंण्टा के स्थान पर 14 किमी./घंण्टा की गति से जाता ,तो 20 किमी. ज्यादा जाता । वास्तविक दूरी कितनी है।

a.30 km           b.40 km          c.50 km                   d.60 km

58.  A और B एक ही समय में क्रमशः 40 किमी./घंण्टा तथा 50 किमी./घंण्टा की गति से चलना आरम्भ करते हैं। यदि पूरी यात्रा में A को B से 15 मिनट ज्यादा लगे, तो दूरी कितनी थी।

a.30 km           b.50 km          c.40 km                   d.60km

 

59.  एक व्यक्ति एक वर्गाकार मैदान ABCDकी चार दीवारी के साथ साईकिल चलाना A से आरम्भ करता है। आधा घण्टा बाद वह शीर्ष बिन्दु A के विकर्ण के अन्तिम क्षोर पर पहुँच जाता है। यदि उसकी गति 8 किमी./घंण्टा हो तो मैदान का क्षेत्रफल कितना होगा।

a.     4वर्ग किमी.                     b.16वर्गकिमी.         

b.     c.25 वर्ग किमी.               d.36 वर्ग किमी.

60.  दो स्टेश्नों की बीच की दूर 220 किमी. है एक ट्रेन A से B की ओर 80 किमी./घंण्टा तथा दूसरी 30 मिनट बाद बिन्दु Bसे 100  किमी./घंण्टा  गति से चलाना शुरू करती है, तो बताइये पहली ट्रेन अपने स्थान से कितनी दूरी पर दूसरी ट्रेन से मिलेगी।

a.60 km     b.70 km              c.80 km         d.100 km

61.  एक ट्रेन मेरठ से प्रातः 6 बजे चलकर  प्रातः 10 बजे दिल्ली पहुँचती है। एक दूसरी 8 बजे दिल्ली से चलकर 11:30 पर मेरठ पहुँचती है। कितने समय बाद ट्रेन एक दूसरे को पार करेगीं।

a.8 :56             b.9:56            c.8:24            d.8:40

62.  दिल्ली तथा मेरठ के बीच की दूरी 60 किमी. है दो लड़के A तथा B साईकिल द्वारा एक नियत समय पर दिल्ली से मेरठ के लिए प्रस्तान करते हैं A  की गति B की गति से 5 किमी./घंण्टा कम है। B मेरठ पहुँच कर तुरन्त वापस चल देता है। वापसी में वह मेरठ से 12 किमी. की दूरी पर A से मिलता है ।  A की गति कितनी है।

a.10 km/h                   b.15km/h c.20 km/h                     d.25 km/h    

63.  दो ट्रेन क्रमशः स्टेश्न A तथा B से क्रमशः 50 किमी./घंण्टा तथा 60 किमी./घंण्टा की गति से एक दूसरे की ओर एक ही समय पर चलती है जब परस्पर मिलती है तो दूसरी ट्रेन पहली ट्रेन से 120 किमी ज्यादा चल चुकी होती है। A तथा B  की बीच की दूरी कितनी है।

a.1420 km     b.1320 km          c.1520 km      d. 1620 km

64.  एक ट्रेन 100 किमी./घंण्टा की औसत चाल से एक दूरी प्रत्येक 75 किमी. के बाद 3 मिनट रूककर चलती है। कितनी देर में यह ट्रेन 600 किमीं पर स्थित दूरी पर पहुँच जायेगी।

a.6 h 21 m     b.7 h 21 m         c. 6 h 30 m      d. 6 h 28m

65.  एक ट्रेन 193  किमी की दूरी 4  घण्टे में तय करती है जबकि यह रास्ते में 10 मिनट के लिए एक स्थान पर 5-5 मिनटों के लिए दो स्थानों पर तथा 3 मिनट के लिए एक स्थान पर रूकती है। इस रेलगाड़ी की औसत चाल ज्ञात कीजिए।

a.40 km/h          b.50km/h        c.60km/h                       d.70 km/h    

66.  दो ट्रेन दो स्थानों से जिनके बीच की दूरी 650 किमी है , एक दूसरे की ओर चले तो वह 10 घण्टे बाद मिलती हैं। परन्तु एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से 4 घण्टे 20 मिनट देरी से चले तो दूसरी गाड़ी के चलने के बाद 8 घण्टे बाद मिलती है। प्रत्येक गाड़ी की गति कितनी है।

a.35,30 km/h             b.40,50 km/h              c.50,55 km/h                  d.70,80 km/h    

67.  एक आदमी को 24 किमी का सफर तय करना था। 1 घण्टा 40 मिनट दूरी तय करने बाद उसने देखा कि उसने दूरी का 5/7 भाग ही तय किया है। तो उसकी चाल कितने किमी./घण्टा है।

a.5 km/h          b.6 km/h      c.7 km/h                   d.8 km/h    

68.  एक मालगाड़ी दिल्ली से मुम्बई के लिए 40 किमी./घण्टा की औसत चाल से रवाना होती है। उसके 2 घण्टे बाद एक दूसरी रेलगाड़ी दिल्ली से मुम्बई के लिए 60 किमी./घण्टा की औसत चाल से चलती है। दिल्ली से किस दूरी पर दूसरी गाड़ी मालगाड़ी  को पकड़ लेगी

a.230km       b.240km          c.260km      d.280km

69.  एक कार शहर y से शहर Z की दूरी 60 किमी./घण्टा की गति से तथा शहर Z से शहर Y की दूरी 65 किमी./घण्टा की गति से तय करती है। कार की औसत चाल कितनी है।

a.62.5 km/h               b.62km/h c.62.4km/h                  d.none of these

70.  एक व्यक्ति एक खड़ी बस हुई बस को 18 सेकेण्ड में पार कर जाता है। यह बस 4 सेकेण्ड में एक खम्भा पार कर  जाती है। वस और आदमी की गति का अनुपात क्या होगा।

a.9 : 2                                    b.9 : 4                        c.18 : 5                      d. none of these

71.  दो शहर A तथा B की बीच की दूरी 500 किमी. है एक रेलगाड़ी प्रातः 8 बजे A से B की ओर 70 किमी./घण्टा की चाल से चलती है. 10 बजे एक अन्य गाड़ी B से A की ओर 110 किमी./घण्टा की गति से चलती है। दोनो गाड़ियाँ आपस में कब मिलेगीं।

a.     1 बजे                   b.12 बजे         

c.12.30 बजे         d.1.30 बजे

72.  एक कार कुछ दूरी 4  घण्टे में तय कर सकती है. यदि इसकी गति 5 किमी./घण्टा बढ़ा दी जाये तो वही दूरी तय करने में आधा घण्टा कम लेगेगा. कार की धीमी गति कितनी है।

a.50 km/h                 b.40 km/h               

c.45 km/h                 d.60 km/h    

73.  एक ट्रेन मुम्बई जाने के लिए दिल्ली से 14:30 बजे चलती है तथा इसकी चाल 60 किमी./घण्टा है , जबकि दूसरी ट्रेन मुम्बई से उसी दिन दिल्ली से 16:30 बजे चलती है तथा इसकी चाल 80 किमी./घण्टा है ये दोनों गाड़ियाँ दिल्ली से कितनी दूरी पर मिलेगी।

a.120km                  b.360km                               c.480km                   d.500km

74.  सुभाष तथा सुशील अपने-अपने घर से 8 किमी. दूर जाने के लिए चलना आरम्भ करते हैं तथा एक –दूसरे की ओर चलते हैं. वे 1 घण्टा 45 मिनट बाद मिलते हैं. यदि सुभाष की चाल 4 किमी./घण्टा हो तो सुशील की चाल कितनी है।

a.3 km/h                   b.4 km/h                   c.2  km/h                             d.8 km/h    

Comments

Popular posts from this blog

DSSSB VACANCY II dsssb vacancies II dsssb vacancy 2020 II

क्रषि व इसकी विधियां